{"_id":"68519fc6669192755a057be5","slug":"the-woman-was-held-hostage-with-her-hands-and-legs-tied-her-family-members-who-came-to-rescue-her-were-also-beaten-up-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45444-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: महिला को हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया, बचाने आए परिवार वालों को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: महिला को हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया, बचाने आए परिवार वालों को भी पीटा
विज्ञापन
खोरी जमालपुर में हुई वारदात, धौज थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बहन के हाथ-पैर बांधकर मारपीट के चलते उसे बचाने पहुंचे भाई व अन्य परिवार वालों को रिश्तेदारों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि धौज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को ये शिकायत नूंह के गांव सुखपुरी निवासी मुनफेद ने दी है। इनका कहना है कि बहन सुमाइला की शादी 2016 में खोरी जमालपुर निवासी वासिद से हुई थी। बहन के 3 बच्चे हैं। मुनफेद के अनुसार शादी के बाद से ही जीजा वासिद, साहिद, मौसा कमालुदीन, मौसी आयशा मिलकर बहन के साथ मारपीट करते हैं। 13 जून को कॉल पर मौसा कमालुद्दीन ने कहा की तुम्हारी बहन सुबह 5 बजे से घर से गायब है। सूचना पर वह भाई रुबिन, सकुला, पिता अब्दुल अजीज के साथ बहन की ससुराल गए।
आरोप है कि यहां मौसा कमालुद्दीन ने कहा कि सुमाइला को ढूंढकर लाओ। बाद में ये भी कहा कि तुम्हारी बहन किसी के साथ भाग गई है। मुनफेद ने देखा कि बहन के कमरे का ताला लगा था। कमरे के अंदर से कुछ आवाज आई तो उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर देखा तो सुमाइला के हाथ-पैर चुन्नी से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूस कर बैड के नीचे डाला हुआ था। भाई व अन्य ने उसे मुक्त किया। तब सुमाइला ने बताया कि वासिद, साहिद, कमालुदीन, आयशा ने लात-घूसों व डंडों से उसे पीटा। मुनफेद व अन्य ने विरोध जताया तो इन्हें भी पीटा गया। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।