{"_id":"682b7f29a78ff2389e00bad8","slug":"the-service-road-near-sikri-flyover-will-remain-closed-till-21-due-to-repair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43602-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मरम्मत के चलते 21 तक बंद रहेगा सीकरी फ्लाईओवर के पास का सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मरम्मत के चलते 21 तक बंद रहेगा सीकरी फ्लाईओवर के पास का सर्विस रोड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर स्थित सीकरी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड (43.600 किमी) पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते सर्विस रोड बंद रहेगा। मरम्मत का कार्य 21 मई तक चलेगा। इस दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं और एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
यातायात पुलिस ने सूचना जारी की है कि मरम्मत का कार्य फ्लाईओवर के बाई तरफ के सर्विस रोड पर किया जाएगा। ऐसे में स्थानीय नागरिकों और वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है। पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।