{"_id":"6956c1f96d48d5d734040326","slug":"the-service-records-of-the-employees-are-not-available-with-the-hospital-administration-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59314-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कर्मचारियों का सेवा रिकॉर्ड अस्पताल प्रशासन के पास नहीं है उपलब्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के नौकरी से संबंधित सेवा रिकॉर्ड अस्पताल प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को सेवा रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए कैफे पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया था। इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने मामले का समाधान करते हुए अस्पताल परिसर में ही ऑपरेटर के माध्यम से सेवा रिकॉर्ड अपडेट कराने का आश्वासन दिया।
इस आश्वासन के बाद भी कर्मचारियों की मांगें यहीं नहीं रुकीं। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के ले-एम्बुलेंस पार्किंग एरिया में बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और संगठन के नेतृत्व में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि अब कर्मचारियों की लड़ाई सिर्फ रिकॉर्ड अपडेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नौकरी को पक्का कराने की है। उन्होंने निजीकरण के विरोध में चंडीगढ़ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।