फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The postmortem of the bodies of the father and four children will be conducted today

Faridabad News: पिता व चार बच्चों के शव का आज होगा पोस्टमार्टम

Thu, 12 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The postmortem of the bodies of the father and four children will be conducted today
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पत्नी पर अवैध संबंध के शक में चार बेटों के साथ ट्रेन के आगे आकर मनोज के सामूहिक आत्महत्या मामले में बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बिहार से मनोज के परिवार वाले बुधवार को फरीदाबाद नहीं पहुंच सके।

परिवार के बृहस्पतिवार दोपहर तक यहां पहुंचने की बात कही जा रही है, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम जीआरपी थाना पुलिस कराएगी। वहीं मामले में जीआरपी थाना पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस टीम मृतक मनोज व उसकी पत्नी प्रीति के मोबाइल की भी जांच कर रही है। इन मोबाइल की जांच के जरिये पुलिस सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है। अभी तक पत्नी पर शक के चलते मनोज के ये कदम उठाने की बात कही जा रही है, लेकिन इससे जुड़े सबूत अभी तक सामने नहीं आए हैं। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के रेलवे ट्रैक पर गोल्डन टैंपल ट्रेन के आगे मंगलवार दोपहर को ये हादसा सामने आया था। जिसमें बिहार लखीसराय के मूल निवासी मनोज ने अपने बेटे पवन, कारू, मुरली व छोटू के साथ आत्महत्या कर ली थी। वो पार्क घुमाने की कहकर बच्चों को घर से ले गया था। यहां रेलवे ट्रैक पर वो बच्चों के लिए चिप्स, पकोड़े व कोल्ड डि्रंक भी साथ लेकर गया था। यहां बच्चों को ये खिलाने के बाद ट्रेन आने लगी तो चारों बच्चों को पकड़कर ट्रेन के सामने ही खड़ा हो गया था। बच्चों ने बचने का भी प्रयास किया लेकिन उसने बच्चों को पकड़े रखा था। जीआरपी डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि बिहार से परिवार के न आने के चलते बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed