फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The pace of work on Delhi-Mumbai Expressway slows down at seven places in the city.

Faridabad News: शहर में सात जगहों पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कार्य की गति धीमी

Mon, 02 Oct 2023 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
The pace of work on Delhi-Mumbai Expressway slows down at seven places in the city.
शहर में सात जगहों पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कार्य की गति धीमी
विज्ञापन

-बीच में काम अधूरा होने से लोगों को हो रही परेशानी
-सेक्टर-29 बाईपास के पास नाले को किया जा रहा कवर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। शहर में करीब सात ऐसी जगह हैं। इसमें बीपीटीपी चौक, सेक्टर-29 चौक, सेक्टर-37 आदि शामिल हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा होने की उम्मीद नहीं है। यह स्थिति तब है जब प्रोजेक्ट की प्रधानमंत्री कार्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है।
फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। वहीं, रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। चौड़ा करने के लिए एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से 70 मीटर चौड़ी जमीन मांगी हुई है। अधिकतर जगहों पर जमीन एनएचएआई काे दे दी गई है। वहां पर रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी कई जगह ऐसी हैं जहां पर बेहद धीमी गति से काम चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-28-29 चौक पर बाईपास रोड से गुजर रही रैनीवेल लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। यहां नाले को सीमेंटेड बनाने का काम भी धीमा है। बीपीटीपी चौक पर सेक्टर-12 से 17 तक बन रहा सबसे बड़ा एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइनों के कारण रुका हुआ है। सेक्टर-17, सेक्टर-37, अशोका एंक्लेव के पास फ्लाईओवर बनाने के लिए मिट्टी बिछाने का काम शुरू किया गया है। इसी प्रकार कई जगह अवैध कब्जे भी निर्माण कार्य में बाधा बने हुए हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बाईपास पर लगभग सभी अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। रैनीवेल लाइनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम चल रहा है। अब केवल एनएचएआई को तेजी से काम करना है। - सिद्धार्थ दहिया, स्टेट ऑफिसर, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed