{"_id":"683f4466e3df6eecdd053514","slug":"the-municipal-corporation-team-demolished-40-houses-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44514-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम की टीम ने 40 मकान किए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम की टीम ने 40 मकान किए ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास 30 साल पुराने बसे बुद्ध विहार में नाले के पास नगर निगम की ओर से मंगलवार को पीला पंजा चलाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाया। जिसके बाद लोग शांत हो गए।
बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सबसे पहले नाले के ऊपर बने मकानों को हटाया जा रहा है। सोमवार को बड़खल फ्लाईओवर के पास 70 मकानों ध्वस्त किया गया था, वहीं मंगलवार को 40 मकान हटाए गए। इस दौरान लोगों की ओर से विरोध किया गया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाया। बताया जा रहा है कि जिला उपायुक्त ने कुछ समय पहले निरीक्षण करने के बाद अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। यह नाला सेक्टर-21ए से होकर बड़खल पुल के नीचे से निकलता है। नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे नाले पर बने हुए 40 मकान तोड़ दिए गए हैं।