{"_id":"683f42e04c01d4893e096784","slug":"the-manager-hurt-by-the-beating-by-his-in-laws-committed-suicide-by-hanging-himself-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44492-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ससुराल पक्ष की पिटाई से आहत प्रबंधक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ससुराल पक्ष की पिटाई से आहत प्रबंधक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
6 महीने पहले दयालपुर की रहने वाली युवती के साथ किया था प्रेम विवाह
थाना सदर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव दयालपुर स्थित ससुराल में अपनी पत्नी को बीमार कुत्ते की दवा देने गए प्रबंधक से ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि प्रबंधक को ससुराल पक्ष के लोगों ने घर के अंदर ही बंधक बनाकर मारपीट की। मारपीट से आहत होकर प्रबंधक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसी नगर एनआईटी निवासी बजरंगी लाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा आकाश सेक्टर-3 में किराये पर रहता है। आकाश सेक्टर-4 स्थित एबीएस फूड कंपनी में बतौर प्रबंधक के पद पर कार्य करता है। 12 नवंबर 2024 को आकाश ने गांव दयालपुर की रहने वाली प्रीति के साथ प्रेम विवाह कर लिया। जिस कारण ससुराल वाले प्रीति व आकाश से रंजिश रखते थे । एक जून की शाम को आकाश का साला ध्रुव अपने अन्य दोस्तों के साथ उनके घर सेक्टर-3 आया और अपनी बहन प्रीति को अपने साथ ले गया। इस दौरान प्रीति अपने साथ पालतू कुत्ते को भी ले गई, लेकिन कुत्ते की तबीयत खराब होने के कारण आकाश ने प्रीति को फोन करके कहा कि वह कुत्ते की दवा क्यों नहीं लेकर गई। जिस पर प्रीति की मां संतोष ने आकाश को फोन पर गाली गलौज करते हुए धमकी दी। आकाश ने इस घटना के बारे में अपनी मां आशा को बताया। जिस पर आकाश की मां ने कहा कि वह प्रीति को ले आए, क्योंकि उनकी बहू प्रीति करीब दो महीने की गर्भवती है। आकाश ने दयालपुर ससुराल जाने के लिए कैब बुक की। उनके साथ उनके घर में काम करने वाली शिरोमणी, साजन, कृष्णा भी गए। जैसे ही वह दयालपुर पहुंचे वहां पर सास संतोष, साली चीनी, डाेली, ध्रुव और प्रीति के मामा ने उनके साथ गाली गलौज कर उनको कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। घटना की सूचना देने के लिए पुलिस को फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। वह कैब से अपने साथियों के साथ घर आ गए। घर वापस आने के बाद आकाश ने मां आशा को घटना के बारे में बताया। उसी घटना से हताहत होकर आकाश ने घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन 2 जून को सुबह जब काम करने वाली शिरोमणी आई तो उसने घटना की जानकारी आकाश की मां को दी। मां ने ससुराल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर ससुराल पक्ष पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।