फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The magic of Haryanvi turban shines in the fair

Faridabad News: मेले में छाया हरियाणवी पगड़ी का जादू

Tue, 03 Feb 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The magic of Haryanvi turban shines in the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मेले में हरियाणवी पगड़ी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सूरजकुंड की विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में हरियाणवी पगड़ी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है। हरियाणा अपना घर परिसर में विरासत की ओर से चलाए जा रहे पगड़ी बंधाओ- फोटो खिंचवाओ अभियान ने सभी आयु वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां आने वाले पर्यटक पारंपरिक पगड़ी पहनकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं।


इसके साथ ही हरियाणवी संस्कृति का अनूठा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। मेले में हरियाणवी पगड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। हरियाणवी पगड़ी केवल सिर पर पहनने वाला वस्त्र नहीं, बल्कि सदियों से सम्मान, सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है। सूरजकुंड मेले में इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक दौर में भी लोग अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed