फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Hindu conference will be held on February 22

Faridabad News: 22 फरवरी को आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन

Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The Hindu conference will be held on February 22
फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले में अलग-अलग जगहों पर विशाल हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम शहर फिरोजपुर में भी आयोजित किया जाएगा और इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन समारोह को भव्य बनाने के लिए गठित कार्यक्रम की टीम की अलग - अलग टोलियों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं कार्यक्रम संचालन टोली संयोजक धर्मपाल आर्य एवं आयोजन टोली संयोजक सुनील जैन ने बताया कि हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन रोड़ नजदीकी नवग्रह शनि मंदिर के सामने स्थित अग्र शिरोमणि भगवान महाराजा अग्रसेन वाटिका में सुबह दस बजे शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा और हिंदू सम्मेलन में पूजनीय संत समाज को एकता एवं भाईचारे का संदेश देंगे। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रत्येक हिन्दू घरों में निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। शहर के सभी मंदिरों पर होर्डिंगों के माध्यम से लोगों से सम्मेलन में हिस्सा लेने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed