{"_id":"689650b21c4ba3829f06c559","slug":"the-helipad-ground-resonated-with-the-parade-and-patriotic-songs-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48801-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परेड और देशभक्ति गीतों से गूंजा हेलीपैड ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परेड और देशभक्ति गीतों से गूंजा हेलीपैड ग्राउंड
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए की गई रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में हुई रिहर्सल में सभी विभागों एवं प्रतिभागी संस्थाओं ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी (सीनियर एवं जूनियर विंग), सेंट जोंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (सीनियर एवं जूनियर), स्काउट्स एवं गाइड्स की छात्राएं तथा प्रजातंत्र के प्रहरी के जवानों ने शिरकत की। सभी प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट, परेड गठन और अन्य औपचारिकताओं का बारीकी से अभ्यास कर यह सुनिश्चित किया कि मुख्य दिवस पर समारोह का संचालन पूर्ण गरिमा और सटीकता के साथ हो।
विज्ञापन
रिहर्सल के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक गीतों एवं देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी किया गया। बच्चों ने लोकनृत्यों, समूह गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रभक्ति के भाव को जीवंत किया। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ आधुनिक भारत के प्रगतिशील स्वरूप की झलक देखने को मिली।