फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The happiness of the girl's birthday turned into mourning

Faridabad News: बच्ची के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं

Wed, 15 Nov 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
The happiness of the girl's birthday turned into mourning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो दिन बाद ही मासूम बच्ची का जन्मदिन था, लेकिन परिवार को क्या पता था जिस बेटी का वो जन्मदिन मनाने वाले हैं, उसकी मौत का मातम उनको मनाना पड़ेगा। राजीव कॉलोनी में जिस तीन वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की गई, उसका दो दिन बाद ही यानि 17 नवम्बर को जन्मदिन था। पूरा परिवार उसके जन्मदिन को मनाने की तैयारी भी कर चुका था। बच्ची के पिता ने नम आंखों से बताया कि वह उसको जन्मदिन पर नए कपड़े गिफ्ट करना चाहता था, लेकिन उसको नहीं पता था कि यह अनहोनी हो जाएगाी। बच्ची की मां ने बिलखते हुए कहा कि उसका 8 महीने का एक छोटा भाई भी है, जिसको आज भैयादूज के दिन पहली बार वह राखी बांधने वाली थी। मगर, राक्षसों ने उसकी बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की हत्या इतनी निर्मम तरीक से की गई कि उसके मुंह में कपड़ा ढककर, गला काटकर शव को बाथरूम में एक थैले में पैक करके टांग दिया।
पड़ोसी ही निकले हत्यारे
3 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी पड़ोसी ही निकले। जिसमें आरोपी जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जाता है कि बच्ची की हत्या करने वाले पड़ोस के ही मकान में किराये पर रहते थे। मृतक बच्ची का परिवार भी किराये पर रहता था। आरोपी मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन

सख्त कानून के बाद भी नहीं थम रही दरिंदगी
सरकार द्वारा कड़े कानून बनाने के बाद भी इस तरह की घटनाओं में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इससे पहले 2 जून 2018 को फरीदाबाद में एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले को छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को कंटेनर में छिपाने की कोशिश भी की। एक अक्तूबर, 2020 को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। 30 दिसम्बर, 2022 को पड़ोसी ने ही 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। 7 जून, 2023 को पड़ोसी किरायेदार ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसमें नाकाम रहने के बाद बच्ची के हाथ की नस काट दी थी। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 22 अगस्त, 2023 को बल्लभगढ़ में 16 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची ने खुद को आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed