{"_id":"6a948a3c831878937a0a1a5c","slug":"the-government-should-grant-permanent-employment-to-sanitation-workers-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78748-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों को स्थायी नियुक्ति दे सरकार : जितेंद्र चंदेलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों को स्थायी नियुक्ति दे सरकार : जितेंद्र चंदेलिया
विज्ञापन
ठेका प्रथा खत्म करने, स्थायी नियुक्ति और भर्ती की मांग, नहीं मानी मांगें तो आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा में सफाईकर्मियों की करीब 25 दिन से चल रही हड़ताल के बीच रविवार को अरावली गोल्फ क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर बैठक और प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अखिल भारतीय सर्व समाज डॉ. भीमराव आंबेडकर मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जितेंद्र चंदेलिया ने सरकार से सफाईकर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाईकर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने और रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हड़ताल के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
चंदेलिया ने सफाई यूनियन के कुछ नेताओं पर भी सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मानी गई मांगों को कर्मचारियों के सामने स्पष्ट रूप से रखा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से सफाईकर्मियों के हित में किए गए वादों और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। बैठक में सफाईकर्मियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया। इसमें सफाई आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर वाल्मीकि समेत वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल जल्द सरकार के सामने सफाईकर्मियों की मांगें रखेगा। चंदेलिया ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।