फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The former head of the bar made the employees an insurance card worth 6 lakhs

Faridabad News: बार के पूर्व प्रधान ने कर्मचारियों का बनवाया 6 लाख का बीमा कार्ड

Fri, 07 Jul 2023 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
The former head of the bar made the employees an insurance card worth 6 lakhs
बार के पूर्व प्रधान ने कर्मचारियों का बनवाया 6 लाख का बीमा कार्ड फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्याय सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर ने एसोसिएशन के कर्मचारियों का छह लाख रुपये के मेडिक्लेम पॉलिसी का सर्टिफिकेट बनवाया है।
विज्ञापन

एडवोकेट पराशर ने बताया कि ऐसा देखा गया है कि बार एसोसिएशन के कर्मचारी कार्य करते वक्त चोटिल हो जाते हैं। कई बार तो बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों से कमजोर रहने के कारण वह अपना इलाज तक नहीं करा पाते। इस पर बार एसोसिएशन के सारे कर्मचारियों को अपनी तरफ से कैशलैस मेडिक्लेम कार्ड बनवा कर दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी बार एसोसिएशन के कर्मचारियों को मेडिक्लेम की पॉलिसी की प्रतिलिपि सौंपी। इससे पहले पराशर 9 बार फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट के युवा वकीलों को कानूनी किताबें मुफ्त में मुहैया करा चुके हैं। इस मौके पर लोकेश पराशर, एनएस मान, सचिन पराशर, संजीव तंवर, अनिल आधाना, दीपक शर्मा, हितेश पराशर, बृजमोहन वशिष्ठ, सोमदत्त शर्मा(विक्की), सुधाकर पांडे, ऋषि एवं सुंदर नरवत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed