फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The Forest Department's notice to demolish the Parson Temple's Yagyashala infuriated the management.

Faridabad News: परसोन मंदिर की यज्ञशाला तोड़ने के वन विभाग के नोटिस से भड़का प्रबंधन

Sun, 01 Mar 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department's notice to demolish the Parson Temple's Yagyashala infuriated the management.
15 दिन की दी है मोहलत, यदि खुद निर्माण नहीं हटाया गया तो विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक परसोन मंदिर और वन विभाग के बीच अवैध निर्माण को लेकर विवाद बढ़ने लगा है। वन विभाग ने मंदिर परिसर में बनी सीमेंटेड यज्ञशाला और आसपास के अन्य निर्माणों को अवैध बताते हुए उन्हें हटाने का नोटिस जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि यह पूरा इलाका पीएलपीए (पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम) के दायरे में आता है जहां बिना अनुमति के किसी भी तरह का पक्का निर्माण करना कानूनन गलत है। वन विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए मंदिर प्रबंधन को 15 दिन की मोहलत दी है और चेतावनी दी है कि यदि खुद निर्माण नहीं हटाया गया तो विभाग कार्रवाई करेगा।

वन विभाग के नोटिस में साफ कहा गया है कि 18 अगस्त 1992 के विशेष आदेशों के तहत यह जमीन संरक्षित श्रेणी में आती है। नियमों के मुताबिक 25 अक्तूबर 1980 के बाद बिना केंद्र सरकार की मंजूरी के वन क्षेत्र में किए गए सभी निर्माण गैर-कानूनी हैं। जिला वन अधिकारी झलकार ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के निर्देशों के तहत इन जमीनों पर गैर-वानिकी गतिविधियों को रोकना और वहां दोबारा जंगल विकसित करना अनिवार्य है। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि यदि सरकारी कार्रवाई के दौरान किसी सामग्री या उपकरण का नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग की नहीं होगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन ने इस कार्रवाई पर कड़ा रोष जताया है। प्रबंधन का दावा है कि यह मंदिर हजारों साल पुराना और लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है इसलिए वे किसी भी कीमत पर यज्ञशाला को टूटने नहीं देंगे। मंदिर के पास नोटिस चस्पा होने के बाद से ही श्रद्धालुओं में नाराजगी है। अब मंदिर से जुड़े लोग लामबंद हो रहे हैं और इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए जल्द ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलकर मदद की गुहार लगाएंगे। फिलहाल वन विभाग और मंदिर समर्थकों के बीच इस मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed