{"_id":"685d9279e2c4cb86d005bc70","slug":"the-first-merit-list-of-ug-admissions-released-in-the-district-bcom-has-the-highest-cutoff-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46035-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में यूजी प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी, बीकॉम की कटऑफ सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में यूजी प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी, बीकॉम की कटऑफ सबसे ज्यादा
विज्ञापन
बीए और हिंदी विषय में सबसे कम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। कई छात्र सुबह से ही महाविद्यालयों में सूची देखने पहुंचे। तकनीकी खराबी के कारण सूची दोपहर बाद पोर्टल पर जारी की गई। जिले के 12 महाविद्यालयों में इस बार 11,107 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों में 5,560 सीटें, अर्ध-सरकारी में 5,047 और 500 सीटें निजी संस्थानों के लिए हैं।
बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीकॉम में ओपन जनरल कैटेगरी में 93 प्रतिशत तक पहुंची। वहीं, नेहरू कॉलेज में बीसीए में अधिकतम मेरिट 84.20 प्रतिशत प्रतिशत रही। बीबीए में मेरिट 83 प्रतिशत तक दर्ज की गई। प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्र 30 जून तक फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। छात्र समय पर दाखिला नहीं लेते, तो उन्हें फिजिकल काउंसलिंग का इंतजार करना होगा, जो 9 जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण की प्रोविजनल सूची दो जुलाई को और फाइनल मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची में आने वाले छात्र चार से सात जुलाई के बीच फीस जमा करके दाखिला ले सकेंगे।
फीस के साथ काउंसलिंग
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि तीसरे चरण में शेष बची सीटों पर 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक प्रतिदिन 100 अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने छात्रों से अपील की है कि समय पर फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय (नेहरू कॉलेज)
कोर्स-- -- प्रतिशत
बीकॉम-- - 84.60 प्रतिशत
बीसीए-- - 84.20 प्रतिशत
बीबीए-- - 83.80 प्रतिशत
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान
बीकॉम-- - 71.40 प्रतिशत
बीए-- -- - 89.20 प्रतिशत
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-23
बीकॉम-- -, 70.20 प्रतिशत
बीए-- - 63.60 प्रतिशत
राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़
बीकॉम-- - 82.80 प्रतिशत
बीबीए: 93 प्रतिशत
बीसीए: 94.40 प्रतिशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। कई छात्र सुबह से ही महाविद्यालयों में सूची देखने पहुंचे। तकनीकी खराबी के कारण सूची दोपहर बाद पोर्टल पर जारी की गई। जिले के 12 महाविद्यालयों में इस बार 11,107 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें सरकारी कॉलेजों में 5,560 सीटें, अर्ध-सरकारी में 5,047 और 500 सीटें निजी संस्थानों के लिए हैं।
बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीकॉम में ओपन जनरल कैटेगरी में 93 प्रतिशत तक पहुंची। वहीं, नेहरू कॉलेज में बीसीए में अधिकतम मेरिट 84.20 प्रतिशत प्रतिशत रही। बीबीए में मेरिट 83 प्रतिशत तक दर्ज की गई। प्रथम मेरिट सूची में चयनित छात्र 30 जून तक फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। छात्र समय पर दाखिला नहीं लेते, तो उन्हें फिजिकल काउंसलिंग का इंतजार करना होगा, जो 9 जुलाई से शुरू होगी। दूसरे चरण की प्रोविजनल सूची दो जुलाई को और फाइनल मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। इस सूची में आने वाले छात्र चार से सात जुलाई के बीच फीस जमा करके दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
फीस के साथ काउंसलिंग
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने बताया कि तीसरे चरण में शेष बची सीटों पर 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये की लेट फीस के साथ काउंसलिंग होगी। इसके बाद 18 से 24 जुलाई तक प्रतिदिन 100 अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने छात्रों से अपील की है कि समय पर फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय (नेहरू कॉलेज)
कोर्स
बीकॉम
बीसीए
बीबीए
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान
बीकॉम
बीए
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-23
बीकॉम
बीए
राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़
बीकॉम
बीबीए: 93 प्रतिशत
बीसीए: 94.40 प्रतिशत