{"_id":"6a00bc42b50ec7f3d5026000","slug":"the-daughter-left-with-her-lover-taking-cash-and-jewellery-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69600-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रेमी संग नकदी व जेवर लेकर चली गई बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रेमी संग नकदी व जेवर लेकर चली गई बेटी
विज्ञापन
थाना सेक्टर-3 पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 स्थित एच बी कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपये की नकदी और जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अपनी ही बेटी और उसके सहयोगी पर जेवर व नकदी लेकर भागने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-3 पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर-3 निवासी राजकुमार वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मोनिका 8 मई को उनसे मिलने घर आई थी। रात में पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। देर रात घर की डोरबेल बजी तो उन्होंने नीचे जाकर देखा कि गेट पर राजवीर निवासी विजय नगर गाजियाबाद खड़ा था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई। शिकायतकर्ता के अनुसार वहां राजवीर ने लिखित में दिया कि वह मोनिका से फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क नहीं करेगा और न ही उसे बहलाने-फुसलाने का प्रयास करेगा। इसके बाद सभी लोग वापस घर लौट आए।
राजकुमार वर्मा ने बताया कि वह सुनार का काम करते हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से रात में सभी दरवाजे लॉक कर सो गए थे। सुबह उठने पर उनकी बेटी मोनिका घर में नहीं मिली। आरोप है कि वह बालकनी का दरवाजा खोलकर घर की ग्रिल फांदकर राजवीर के साथ भाग गई।
विज्ञापन
परिवार ने जब घर की अलमारी देखी तो उसका लॉकर खुला मिला। उनके लॉकर से करीब 160 ग्राम सोने के जेवरात और 3 लाख 50 हजार रुपये नकद गायब थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।