फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The corporation team demolished the houses built on agricultural land

Faridabad News: कृषि भूमि पर बनाए गए मकानों को निगम की टीम ने तोड़ा

Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The corporation team demolished the houses built on agricultural land
कोटला भूपानी में की गई कार्रवाई, समय रहते मलबा हटाने की चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की तरफ से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। निगम ने कोटला भूपानी में कार्रवाई करते हुए करीब 6 मकानों को तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम को सूचना मिली कि कोटला भूपानी गांव में कुछ प्रॉपर्टी डीलर बिना लाइसेंस के खेती की जमीन पर प्लॉट काट रहे हैं। इस स्थान पर कई लोगों ने पक्के मकान भी बना लिए थे। नगर निगम ने दो जेसीबी की मदद से मकानों को तोड़ दिया।

निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि समय रहते जमीन से अपना मलबा हटा लें। दोबारा मकान बनाने पर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। लोगों से भी अपील की है कि वह अवैध तरीके से काटी जा रही कच्ची काॅलोनियों में जमीन न खरीदें।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि अवैध कब्जों को लेकर निगम पिछले कई दिनों से अभियान चला रहा है। कई बाजारों से निगम ने अवैध कब्जे हटा दिए हैं। वहीं कई सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर उन्हें चौड़ा करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed