फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The city will be made green with one lakh plants

Faridabad News: एक लाख पौधों से शहर को बनाया जाएगा हरा भरा

Wed, 04 Dec 2024 11:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
The city will be made green with one lakh plants
वन विभाग विकसित करेगा दो नर्सरियां, 20 से अधिक प्रजातियों के तैयार होंगे पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद में वन विभाग की ओर से शहर में दो नर्सरियों को विकसित करने की योजना बनाई है। नर्सरियां गुरुग्राम नहर के साथ लगते कटकुला और सेक्टर-17 स्थित वन विभाग के हेडक्वार्टर के पास बनाई जाएंगी। इन दोनों नर्सरियों में करीब 20 से अधिक प्रजातियों के एक लाख पौधे तैयार किए जाएंगे। उन पौधों को शहर भर में लगाया जाएगा और शहर को हरा भरा बनाया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की ओर से खजूर, बेलपत्र, कड़ी पत्ता, बैरी, नीम, पीपल, पिलखन, पापरी, कुसुम, चौकरसिया, मोलसिरी, शीशम, आम, जामुन आदि के पौध तैयार किए जाएंगे। फिलहाल वन विभाग कार्यालय के पास बनी नर्सरी में लगभग 45 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। फरवरी माह में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। अभी पौधों को बीज के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। जबकि 50 हजार पौधे दूसरी जगह लगाने के लिए कुछ समय में तैयार हो जाएंगे। गुरुग्राम सूरजकुंड से होकर गुजरने वाली अरावली को भी हरा भरा बनाने की योजना बनाई गई है। वनों में पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, घरों और पार्कों में लगाने के लिए शहर के लोगों को वन विभाग कार्यालय से फ्री में पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


---
दो नर्सरियों को विकसित करने के साथ ही उनमें लगभग एक लाख पौधे तैयार करने की योजना बनाई गई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है। शहर को हरा भरा बनाने के लिए वन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ ही फ्री में पौधे वितरित किए जाएंगे।- अफजल खान, वन रेंज ऑफिसर फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed