फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The building is being demolished on court orders.

Faridabad News: कोर्ट के आदेश पर इमारत की जा रही ध्वस्त

Tue, 30 Dec 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The building is being demolished on court orders.
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी- पांच में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इमारत को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने करीब 70 प्रतिशत निर्माण को गिरा दिया, जबकि शेष 30 प्रतिशत हिस्से को आज पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जानकारी के अनुसार एनआईटी- पांच क्षेत्र में स्थित यह प्लॉट मूल रूप से रिहायशी श्रेणी में दर्ज है, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए यहां बीटीडब्ल्यू (बिट्टू टिक्की वाला) नाम से बड़ा रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल संचालित किया जा रहा था। पूरी इमारत का इस्तेमाल कामर्शियल गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इस अवैध उपयोग को लेकर एक शिकायतकर्ता ने न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने नगर निगम को कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मामला काफी समय से कोर्ट में लंबित था। न्यायालय के आदेश मिलने के बाद सबसे पहले 23 दिसंबर को संबंधित इमारत को सील किया गया। इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक को अंदर रखा सामान हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया। निर्धारित समय पूरा होने के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान चार जेसीबी और दो पोकलेन मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। नगर निगम के एडवोकेट सतीश आचार्य ने बताया कि रेजिडेंशियल बिल्डिंग को कामर्शियल उपयोग में लाकर रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल चलाना पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के तहत की जा रही है।


सतीश आचार्य ने बताया कि सोमवार को करीब 70 प्रतिशत स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया है और मंगलवार को शेष हिस्से को भी गिराकर पूरी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ और पुलिस की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी रेजिडेंशियल इमारतों के कामर्शियल दुरुपयोग के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed