फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The appearance of four colonies will change, roads and sewerage systems will be improved

Faridabad News: चार कॉलोनियों की बदलेगी सूरत, सड़क और सीवरेज सिस्टम होंगे दुरुस्त

Thu, 19 Jun 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The appearance of four colonies will change, roads and sewerage systems will be improved
एक साल में किया जाएगा काम पूरा, नगर निगम फरीदाबाद 25 जून तक पूरा करेगा कागजी काम
विज्ञापन

मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहर के वार्ड नंबर 28 में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम की ओर से करीब छह करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। ये कार्य साईं कॉम्प्लेक्स बसेलवा कॉलोनी, भगत सिंह मार्ग कॉलोनी, हरी नगर कॉलोनी और न्यू भारत कॉलोनी एक्सटेंशन-I में किए जाएंगे। चारों जगह इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य प्रस्तावित हैं। चारों परियोजनाओं के लिए निगम की तरफ से 25 जून तक कागजी प्रक्रिया को पूरा करने का समय रखा गया है। इसके करीब 15 दिन बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, साईं कॉम्प्लेक्स बसेलवा कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीवरेज और जलापूर्ति लाइन बिछाने पर 1 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस कार्य को पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, भगत सिंह मार्ग कॉलोनी की विभिन्न गलियों को ठीक करने के साथ-साथ जलभराव से मुक्ति और पेयजल की सुविधा के लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को 8 महीने 10 दिन का समय दिया जाएगा। कॉलोनी की पुरानी गलियों और सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या कम होगी।
विज्ञापन

हरी नगर कॉलोनी में 12 महीनों में पूरे किए जाने वाले काम पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च होंगे। कॉलोनी के कई हिस्सों में सीवर लाइन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब यह समस्या खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, न्यू भारत कॉलोनी एक्सटेंशन-I में विकास कार्यों पर 1 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जलापूर्ति और सड़क निर्माण के ये काम भी 12 महीनों में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश के दिनों में हो जाती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में पानी भरने के कारण काफी परेशानी होती है। बेशक निगम ने इस समस्या के लिए कॉलोनियों में काम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन इन कार्यों को होने में अभी समय लगेगा। वहीं, जून महीने के अंत में मानसून शुरू हो जाएगा। इस बार भी लोगों को वही समस्या होगी, लेकिन आने वाले अगले मानसून से पहले अगर यह सभी काम पूरे कर लिए जाएं तो जमीनी स्तर पर लोगों को इसका कुछ लाभ जरूर मिल जाएगा।

शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। - निगम आयुक्त, धीरेंद्र खड़गटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed