फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The amount of water released from Tajewala decreased

Faridabad News: ताजेवाला से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा हुई कम

Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The amount of water released from Tajewala decreased
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। यमुना में जलस्तर लगातार गिरावट पर है। ताजेवाला से सोमवार सुबह 6 बजे 40,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जो दोपहर 11 बजे बढ़कर 42,843 क्यूसेक तक पहुंचा लेकिन इसके बाद शाम तक इसमें लगातार कमी दर्ज की गई। शाम 4 बजे यह घटकर 40,916 क्यूसेक, 5 बजे 38,757 क्यूसेक और 6 बजे 36,675 क्यूसेक रह गया। यानी 12 घंटे के भीतर ताजेवाला से छोड़े जाने वाले पानी में करीब 3,400 क्यूसेक की कमी आई।

ओखला बैराज पर भी यही रुझान देखने को मिला। सुबह 199.10 मीटर का जलस्तर दर्ज किया गया। वहीं शाम 4 बजे से यह घटकर 199.00 मीटर पर स्थिर हो गया। यहां डिस्चार्ज भी सुबह के मुकाबले कम होकर शाम को 84,834 क्यूसेक रहा।
विज्ञापन




यमुना का जलस्तर फिलहाल घटाव की ओर है। इससे बाढ़ का खतरा कम हो रहा है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों में राहत मिलेगी। फरीदाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सब कुछ सामान्य होने में अभी कुछ दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed