{"_id":"686822033c4e2f2670005b64","slug":"the-accused-of-providing-weapons-in-suraj-murder-case-has-been-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46567-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरज हत्याकांड में हथियार मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरज हत्याकांड में हथियार मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
16 मई की रात युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इस्माइलपुर एमसीडी टोल के नजदीक शराब के ठेके के पास गोलियां मारकर सूरज की हत्या के मामले में हथियार मुहैया कराने के आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव यूपी के नोएडा का रहने वाला है। उसे पल्ला एरिया से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि गौरव ने एक पिस्टल व 5 कारतूस रोहित नागर को 65 हजार रुपये में दिए थे। गौरव और रोहित दोस्त हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में अजय, रोहित नागर, आकाश व रोहन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
हत्या की ये वारदात शुक्रवार 16 मई की देर रात साढ़े 12 बजे हुई थी। इस्माइलपुर एमसीडी टोल के पास बने शराब के ठेके के साथ में ही कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से भाग गए। पल्ला थाना एरिया की नवीन नगर चौकी से पुलिस टीम को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान इस्माइलपुर की ही शिवम कॉलोनी निवासी सूरज के तौर पर हुई। उसकी मां संतोष ने पुलिस को बयान दिया कि उनका बेटा बसंतपुर गांव निवासी देवेंद्र अवाना के पास नौकरी करता था। 2 दिन पहले सूरज ने उन्हें बताया था कि बसंतपुर गांव के सुखराज, गुल्लू, आकाश के अलावा अन्नु व आकाश भड़ाना उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। पल्ला थाना में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों आकाश और रोहन को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि सूरज के मालिक देवेंद्र और इनके पक्ष में 2017 में झगड़ा हुआ था। सूरज इनके पक्ष को गाली देते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। इसी के चलते शुक्रवार देर रात उसकी हत्या कर दी गई। अब दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।