{"_id":"699612eef096328abd0e6187","slug":"the-absconding-accused-was-arrested-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110029-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरार आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। झिरका सदर थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी आकिल पुत्र दीनू उर्फ काला निवासी बदोपुर को नूंह सीएस स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहला मामला 10 अप्रैल 2024 को फिरोजपुर झिरका सदर थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले में हरियाणा से राजस्थान की ओर गोधन को अवैध रूप से ले जाकर गोकशी करने की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से पांच गोधन बरामद किए गए थे। इस प्रकरण में अन्य दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आकिल फरार हो गया था। दूसरा मामला 18 अगस्त 2024 को दर्ज किया गया, जिसमें आरोपी पर चार गोधन को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाने का आरोप है। पुलिस ने मौके से गोधन बरामद कर गोशाला में भेज दिया था, जबकि आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया था। संवाद