फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teachers were again called on BLO duty in the district.

Faridabad News: जिले में फिर से शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी पर बुलाया गया

Tue, 02 Dec 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Teachers were again called on BLO duty in the district.
परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को हो सकती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के अधिकांश प्राथमिक शिक्षकों को निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों ने दोबारा से बीएलओ के कार्य के लिए बुला लिया है। इससे आगामी परीक्षा से पहले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। इससे पहले हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग महानिदेशक की ओर से 26 नवंबर को पत्र जारी करके आदेश दिया गया था कि भी शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर दिया जाए। इसके बाद से कुछ स्कूलों में इसका पालन शुरू हो गया था लेकिन अब फिर बुला लिया गया है।
शिक्षा विभाग के आदेश का कुछ समय पालन होने के बाद अब दोबारा से शिक्षकों को 2 और 3 दिसंबर के लिए बीएलओ की ड्यूटी पर बुला लिया गया है। इस कारण हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के लोग बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि खुद महानिदेशक ने कहा था कि राइट टू एजुकेशन के तहत विद्यालयों में कम से कम 220 दिन कक्षा लेना अनिवार्य है। जिले के शिक्षक भी इसका विरोध शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि यह आरटीई का उल्लंघन भी है। साथ ही बच्चों की परीक्षाओं पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। इसके लिए हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महाबीर भड़ाना, उपाध्यक्ष नीलम चौधरी, धर्म दत्त शर्मा, पीतांबर दत्त, महासचिव रामेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह अधाना, सयुंक्त सचिव टेकचंद, फरीदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष परवेश भड़ाना, सचिव मधु माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज दीक्षित, बल्लभगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना तेवतिया सहित अन्य लोगों ने शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed