फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Talk to sell weapons happened on Instagram, teenagers who came to buy them were held hostage and ransom was demanded

Faridabad News: इंस्टाग्राम पर हथियार बेचने के लिए हुई बात, खरीदने आए किशोरों को बंधक बना मांगी फिरौती

Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Talk to sell weapons happened on Instagram, teenagers who came to buy them were held hostage and ransom was demanded
परिवार से 5 हजार ट्रांसफर कराकर छोड़ा, एक आरोपी को सूरजकुंड थाने की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया के लक्कड़पुर शिव दुर्गा विहार निवासी दो किशोरों को अवैध हथियार बेचने के बहाने बुलाकर अपहरण किया गया था। आरोपियों ने परिवार से 30 हजार रुपये मांगकर फिर 5 हजार रुपये लेकर इन्हें छोड़ा था। बंधक बनाकर ओयो होटल में किशोरों को रखा गया था। पुलिस ने जांच करते हुए बड़खल निवासी आशिफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी समीम की तलाश में टीम लगी है।

सूरजकुंड थाना अंतर्गत दयालबाग पुलिस चौकी में ये शिकायत लक्कड़पुर शिव दुर्गा विहार निवासी अमन ने दी थी। जिसमें शिकायत दी गई कि उसका मौसेरा भाई आशीष भी उनके साथ रहता है। 5 जून की रात को आशीष व पड़ोस में रहने वाला दोस्त ऋषभ आइसक्रीम खाने के बहाने गए थे। लेकिन बाद में ऋषभ के पिता के पास अज्ञात ने कॉल कर 30 हजार रुपये मांगे। आरोपी ने कहा कि इनका अपहरण कर बंधक बनाया हुआ है। लेकिन फिर 5 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए दयालबाग चौकी की टीम ने बड़खल निवासी आशिफ को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ में पता चला कि ये अपने दोस्त समीम के बुलाने पर गया था। ऋषभ की इंस्टाग्राम पर हथियार खरीदने को लेकर समीम से बात हुई थी। समीम ने ऋषभ को सिद्धदाता आश्रम के पास बुलाया था। ऋषभ और आशीष बाइक से पहुंचे तो समीम, आशिफ व एक अन्य ने इन्हें गाड़ी में बैठाया और एसजीएम नगर एरिया के ओयो होटल में ले जाकर बंधक बना लिया। फिर 5 हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ा था। आशिफ को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि समीम व अन्य की तलाश टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed