{"_id":"6937283d736dd733990d63b4","slug":"surajkund-fair-an-opportunity-to-learn-about-the-culture-of-purvanchal-states-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57420-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड मेला, पूर्वांचल राज्यों की संस्कृति को जानने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड मेला, पूर्वांचल राज्यों की संस्कृति को जानने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
परिसर में चल रहा है लिपाई-पुताई का कार्य, 31 जनवरी से शुरू होगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले को लेकर परिसर में लिपाई-पुताई का कार्य जोरों पर चल रहा है। सभी कर्मचारी तेजी से परिसर को सजाने का कार्य कर रहे हैं। 39वें सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को सभी राज्यों की संस्कृति व परंपरा से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
मेघालय के थीम स्टेट होने के चलते पूर्वांचल राज्यों की संस्कृति को भी पास से जानने का अवसर मिलेगा। गौरतलब है कि 31 जनवरी से शुरू होने वाले इस मेले में देश- विदेश से लाखों पर्यटक मेले में पहुंचने वाले हैं। प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से सूरजकुंड परिसर में तेजी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में टूट-फूट वाले हिस्सों की सुधार- सफाई के साथ बुनियादी ढांचे को संवारने का काम तेजी से चल रहा है।
पर्यटन विभाग ने स्टॉल आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आवेदक 20 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। मेले में भारतीय संस्कृति को पारंपरिक स्वरूप में पेश करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। मेले को लेकर कारीगरों, कलाकारों और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।