फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Supply halted for three hours in half the city due to rain

Faridabad News: बारिश से आधे शहर में तीन घंटे आपूर्ति ठप

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Supply halted for three hours in half the city due to rain
- बिजली जाने से कार्यालयों में कामकाज हुआ प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश से शनिवार को जहां एक ओर मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ज्यादातर इलाकों के फॉल्ट के चलते कई घंटे बिजली नहीं आई। फाल्ट और ब्रेक डाउन के चलते कई इलाकों में फ्लक्चुएशन के कारण कार्यालय में कामकाज ठप रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को बारिश शुरू होते अलग-अलग इलाकों में अचानक बिजली चली गई। सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी एक, दो, तीन, पांच, राजीव काॅलोनी, कृष्णा कॉलोनी, संजय काॅलोनी व सेक्टर 22, 23, मेवला महाराजपुर, जवाहर कॉलोनी, एसजीएम नगर, तिलपत, जनता कॉलोनी, जीवन नगर, इंद्रा कॉलोनी, बसेलवा कॉलोनी, तिगांव समेत अन्य कई इलाकों में देखने को मिली। एनआईटी 5 में करीब तीन घंटे बिजली के आने जाने का खेल चलता है। दोपहर तीन बजे गई बिजली शाम करीब साढ़े छह बजे आई। लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद लाइट चली गई, जिससे लोगों को काफी परेशान हुई।
विज्ञापन

बारिश रुकते ही फील्ड में पहुंचे कर्मचारी
बारिश को लेकर सभी कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई को अलर्ट जारी किया है। बारिश से कुछ इलाकों में फाॅल्ट या ट्रिपिंग के सूचना मिली है, बारिश रुकने के बाद तुंरत मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed