फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will be made aware about healthy food

Faridabad News: छात्रों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन के बारे में किया जाएगा जागरूक

Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students will be made aware about healthy food
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बदलते मौसम के असर से बचाने के लिए अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को खान-पान संबंधी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि सरकारी और बाढ़ प्रभावित स्कूलों में बच्चों को मौसमी स्वास्थ्यवर्धक भोजन और जरूरी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर दिखाई देता है। बदलते मौसम के कारण कई विद्यार्थी वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। परिणामस्वरूप उनकी स्कूल में उपस्थिति घट जाती है और पढ़ाई प्रभावित होती है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभाग ने पहल की है कि छात्रों को समय-समय पर खान-पान में बदलाव और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूलों में छात्रों को तेल वाले और बाहर के अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से परहेज करने, अधिक से अधिक हरी सब्जियां, मौसमी फल और साफ पानी का सेवन करने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed