फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students to showcase their talent at the district science seminar.

Faridabad News: जिला विज्ञान सेमिनार में छात्र दिखाएंगे प्रतिभा

Sat, 29 Aug 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students to showcase their talent at the district science seminar.
फरीदाबाद। खंड स्तर की प्रतियोगिता में चयनित छह छात्रों की प्रतिभा अब जिला स्तर पर परखी जाएगी। सोमवार को जिले में जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें खंड स्तर पर चुने गए छह छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सेमिनार का आयोजन सेक्टर-86 स्थित शिरणी साई बाबा स्कूल में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। शिक्षा विभाग की ओर से सभी चयनित छात्रों को समय पर पहुंचने की अपील की गई है। जिला स्तर की प्रतियोगिता छात्रों के लिए आगे बढ़ने का अहम अवसर है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अगले चरण में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विज्ञान सेमिनार में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि विज्ञान से जुड़े विषयों में छात्रों की रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खंड स्तर पर चयन के बाद अब छह छात्र जिला स्तर पर अपनी तैयारी और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed