{"_id":"6a086dcbacc2869f5e01057d","slug":"students-showcased-their-yoga-skills-at-the-yoga-olympics-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-88207-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योग ओलंपिक में विद्यार्थियों ने दिखाए योग के करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योग ओलंपिक में विद्यार्थियों ने दिखाए योग के करतब
विज्ञापन
जिला स्तर के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को अर्जुन नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय योग ओलंपिक टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए विद्यार्थी पहुंचे। प्रतियोगिता के परिणाम जिला स्तरीय चयन के लिए घोषित किए गए हैं। जारी नतीजों के अनुसार अपर प्राइमरी कक्षा 6 से 8 बालिका वर्ग में अन्नू ने प्रथम स्थान हासिल किया, हर्षिता और प्रियांशी सर्वोच्च स्थानों में शामिल रहीं। वहीं अपर प्राइमरी बालक वर्ग में निशांत, फैजल, नितिन और मोकीम ने बेहतरीन योगासन किए। बालिकाओं के वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मीनाक्षी, पलक और कविता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई। इसके अलावा सेकेंडरी बालक वर्ग में जीएसएसएस मनकोला के जीवांशु ने शानदार प्रदर्शन किया वहीं सत्यम, अमन और कौशल ने भी सर्वोच्च स्थानों पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के सफल समापन पर जीएमएसएसएस अर्जुन नगर के प्रधानाचार्य और खेल विभाग से जुड़े डीपीई व पीटीआई शिक्षकों सुनीता शर्मा, अनु और मनमीत ने सभी विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और उन्हें बधाई दी।