{"_id":"684c7ac5749e22679001e156","slug":"strong-sunlight-dusty-heat-and-humidity-increased-the-difficulties-faridabad-news-c-24-1-no11004-115348-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज धूप, धूलभरी लू और उमस ने मुश्किलें बढ़ाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज धूप, धूलभरी लू और उमस ने मुश्किलें बढ़ाईं
Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
पलवल। जिले में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप, धूलभरी लू और उमस ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर 2 बजे तक तीखी धूप के कारण सड़कें सुनसान नजर आईं, खासतौर पर आगरा चौक और बाजार इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। 3 बजे के बाद शाम को कुछ देर के लिए चली ठंडी हवा ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रही, आर्द्रता 47% और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।
स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि लू से बचाव के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर न निकलें। अधिक मात्रा में पानी पिएं, और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
सोमवार से मौसम बदलने के असार
शाम होते-होते धूलभरी लू के बीच हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी दिन गर्म रहेंगे, लेकिन सोमवार से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।