फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strictness on those who break traffic rules, more than 2300 challans were issued every day in three months

Faridabad News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, तीन महीनों में हर दिन काटे गए 2300 से अधिक चालान

Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Strictness on those who break traffic rules, more than 2300 challans were issued every day in three months
1.86 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला, साल 2024 के शुरुआती तीन महीनों में कटे थे हर दिन लगभग 1 हजार चालान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस की ओर से साल 2025 के शुरुआती तीन महीनों में 208111 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। हर दिन पुलिस की ओर से 2300 से चालान काटे गए हैं। इन चालानों के जरिये 18625975 रुपये का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया है। जबकि साल 2024 में जनवरी से मार्च महीने के दौरान कुल 95373 चालान काटे गए थे।

यातायात पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि खुद की जिंदगी को खतरे में डालने वाले 56796 दो पहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते हुए खुद व दूसरों की जिंदगी खतरे में डालने वाले 1689 आरोपियों के भी चालान किए गए हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 18079, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने के 634, खतरनाक ड्राइविंग के 4111, ओवर स्पीड के 16573, बगैर हेलमेट के 56796, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक बैठने के 4329, बगैर सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने के 3023, नो एंट्री के 7232, लेन बदलने के 4568, गलत पार्किंग के 42374 चालान किए गए हैं। वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म के 2630, बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने के 247 चालान किए गए।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर अंकुश लगाने के अंतर्गत रोड सेफ्टी टीम और यातायात पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से एक्सीडेंट फ्री फरीदाबाद-सुरक्षित फरीदाबाद अभियान चलाया। इसके तहत ट्रक-ऑटो- टैक्सी मालिक/ ड्राइवर के अलावा फरीदाबाद स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शहर की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही एक्सीडेंट फ्री फरीदाबाद बनाने की शपथ दिलाई जा रही है। इसका असर भी हुआ है। जनवरी से मार्च 2025 के दौरान सड़क हादसों में 20 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं अकेले मार्च महीने में 40 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed