फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strict action is being taken against drug smugglers: Deputy Commissioner

ड्रग तस्करों पर हो रही कड़ी कार्रवाई : उपायुक्त

Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Strict action is being taken against drug smugglers: Deputy Commissioner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने हरियाणा उदय के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर इस पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में नशे के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में विक्रम सिंह ने जिले में हरियाणा उदय अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है

विक्रम सिंह ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान में फरीदाबाद की उल्लेखनीय भागीदारी हो रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग की आपूर्ति और मांग की श्रृंखला को तोड़ने के लिए ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। प्रधान सचिव वी उमाशंकर को डीसी विक्रम सिंह सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में नशा मुक्त हरियाणा अभियान से संबंधित वीसी में यह जानकारी दे रहे थे। उमा शंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित तौर पर जिलों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि नियमित दौरों के अलावा भी संबंधित अधिकारी नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण भी करें। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के दिशा-निर्देश पर हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा उदय अभियान के तहत सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना-लघु मेला और निरोगी हरियाणा के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों को परामर्श के साथ-साथ दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed