{"_id":"68964f32134d047eb70c80ec","slug":"state-level-partition-horror-memorial-day-program-will-be-held-at-helipad-ground-dr-krishna-midda-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48841-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीपैड ग्राउंड में होगा प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम: डॉ. कृष्ण मिड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीपैड ग्राउंड में होगा प्रदेश स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम: डॉ. कृष्ण मिड्डा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे मुख्य अतिथि, जिला स्तरीय तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 14 अगस्त 2025 को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल तथा बल्लभगढ़ से सोहनपाल छोकर सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह एवं अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों की सुविधा, तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। पहले प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन कर कार्यक्रम को अब हेलीपैड ग्राउंड, सेक्टर-12 में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने बताया कि आगामी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करना और युवा पीढ़ी को उस ऐतिहासिक पीड़ा एवं परिस्थितियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल इतिहास के उस कठिन दौर को याद करने का है, बल्कि उससे मिले सबक को समाज में एकता, भाईचारे और सामूहिक प्रगति के संकल्प में बदलने का भी है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी इसी तर्ज पर जिला स्तरीय कार्यक्रम अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किए जा रहे हैं।