फरीदाबाद। ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच टीम ने महंगी व लग्जरी गाड़ियों से स्टार्टर(इंजेक्टर) चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि स्टार्टर का बाजार मूल्य करीब 45 से 50 हजार रूपये है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आर्य नगर बल्लभगढ़ निवासी दीपक उर्फ सिक्का पुत्र राजेश कुमार, आदर्श नगर निवासी किशन पुत्र मनबीर और सुभाष कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र सुरेश शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गिरोह हुडा मार्केट में खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाने थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्केट की घेराबंदी कर तीनों बदमाश गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह रात के समय गाड़ियों को निशाना बनाते थे। अब तक 20 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीनों बीपीटीपी इलाके में किराए के मकान में रहते हैं और टोयोटा कंपनी की गाड़ियों के केवल स्टार्टर ही चोरी करते थे। चोरी का सामान वे वहीं रखते थे। सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों से 51 इंजेक्टर, एक बैटरी, एक ईसीएम, 2000 रुपए एवं गाड़ी खोलने की पूरी किट बरामद की गई है।