{"_id":"68b42c36e164992cae012541","slug":"sport-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117445-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल:::: मोरखी टीम ने भिवानी की बडेसरा को हराकर जीता कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल:::: मोरखी टीम ने भिवानी की बडेसरा को हराकर जीता कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन
- मंडनाका में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट जिला जींद की मोरखी टीम ने जीतासंवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बलदेव छठ के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडनाका में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में जिला जींद की मोरखी टीम ने जिला भिवानी की बडेसरा टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता मोरखी टीम को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता बडेसरा टीम को 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में प्रदेशभर की 21 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल फरीदाबाद की पाली और जींद की मोरखी टीम के बीच खेला गया, जिसमें मोरखी विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल गुरुग्राम की बहलपा और भिवानी की बडेसरा टीम के बीच हुआ, जिसमें बडेसरा ने जीत दर्ज की।
फाइनल में मोरखी (जींद) और बडेसरा (भिवानी) की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें चार अंकों के अंतर से मोरखी टीम विजयी रही। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच वेदराम शर्मा, देशराज, अमित कुमार शर्मा, जयपाल, अजीत तुलाराम, राजेंद्र और शीशपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।