फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sound barriers will be installed on the elevated road

Faridabad News: एलिवेटेड रोड पर लगाए जाएंगे ध्वनि अवरोधक

Fri, 29 Nov 2024 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sound barriers will be installed on the elevated road
तेजी से चल रहा कार्य, ऊंचा गांव के पास एक तरफ की सड़क को किया गया बंद
विज्ञापन

हेमलता रावत
बल्लभगढ़। शहर के मोहना रोड पर बनने वाले दो लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को ऊंचा गांव पांच नंबर चुंगी के पास निर्माण कार्य के चलते एक तरफ की सड़क को बंद कर दिया गया हे।
वहीं, 2.75 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के दोनों ओर शोर अवरोधक (नॉइस बैरियर) लगेंगे। इससे रिहायशी इलाकों के निवासियों, स्कूलों के बच्चों और आसपास के अस्पतालों के मरीजों व दुकानदारों को एलिवेटेड रोड के वाहनों के शोर से परेशानी नहीं होगी। बल्लभगढ़ स्थित मोहना गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चंदावली गांव तक दोनों ओर सैकड़ों दुकान और मकान बने हुए हैं। इस सड़क पर एक आईटीआई स्थित कई छोटे बड़े अस्पताल बने हुए हैं, जिसमें हजारों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। निर्माण कार्य चलने की वजह से जहां एक ओर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलिवेटेड रोड के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों की वजह से लोगों को परेशानी न हो उसके लिए विभाग की ओर से शोर अवरोधक (नॉइस बैरियर) को लगाया जाएगा। जिसके बाद लोगों को ध्वनि प्रदूषण का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस एलिवेटेड रोड पर स्ट्रीट लाइट के अलावा कैमरों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार को ऊंचा गांव पांच नंबर चुंग्गी के पास गांव चंदावली से बल्लभगढ़ की ओर जाने वाली रोड को बंद कर दिया है। यह रोड करीब 200 मीटर तक बंद कर दी गई है। जिसकी वजह से इस चुंग्गी से होकर बल्लभगढ़ को जाने वाले वाहन जाम से बचने के लिए अंदरूनी सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुपहिया वाहन चुंग्गी से मिल्क प्लांट रोड से होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते बल्लभगढ़ को जा रहे हैं। वहीं बड़े वाहन जाम से बचने के लिए गांव चंदावली से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते तिगांव चौक से तिगांव रोड के रास्ते बल्लभगढ़ जा रहे हैं। रास्ता बंद होने की वजह से लोगों को सुबह व शाम के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनि अवरोधक के मानक

मनुष्य की श्रवण क्षमता 80 डेसिबल होती है। इससे ज्यादा मनुष्य बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 0 से 25 डेसिबल पर तक की आवाज शांत वातावरण को दर्शाती है। यदि आवाज की तीव्रता 80 डेसिबल से अधिक होती है तो मनुष्य बीमार पड़ने लगता है। जब आवाज की तीव्रता 130-140 डेसिबल होती है तो व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है। लगातार इतनी तेज आवाज सुनने पर व्यक्ति बहरा भी हो सकता है। ऐसे में ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) ध्वनि को समाप्त नहीं करते, बल्कि प्रभाव को कम कर उसकी क्षमता को कम कर देते हैं। यह 50 डेसिबल तक कम करने की क्षमता रखता है। ऐसे में घरों तक पहुंचने वाला ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव काफी कम हो जाता है। ऐसे में एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ ध्वनि अवरोधक (साउंड बैरियर) लगाया जाना उचित रहेगा। जो वाहनों के गुजरने से उत्पन्न होने वाले ध्वनि को डायवर्ट कर देगा।
इन इलाकों को होगा फायदा
फ्लाईओवर बनने से चंदावली, सोतई, मच्छगर, बुखारपुर, दयालपुर, पन्हैड़ा, पन्हेड़ा खुर्द, जुन्हैड़ा, अटाली, गढखेड़ा, मौजपुर, छायंसा, मोहना, मोठूका, हीरापुर, नरियाला, नरहावली आदि गांवों की बाईपास रोड से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। साथ ही शहर के उद्यमियों को भी इससे काफी लाभ होगा। वहीं सेक्टर-62, 64 65, 66, 67, 68, 69, 70 में रहने वालों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा।

ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एलिवेटेड रोड पर दोनों ओर शोर अवरोधक को लगाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे व स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। -प्रदीप संधु, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed