फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soil collapsed during basement excavation at a factory under construction; one worker died.

Faridabad News: निर्माणाधीन फैक्टरी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, एक मजदूर की मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Soil collapsed during basement excavation at a factory under construction; one worker died.
घटनास्थल जहां बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर हुई मौत--स्त्रोत ​शिकायतकर्ता-आईएमटी मे
आईएमटी सेक्टर-69 में हुआ हादसा, एक मजदूर हो सुरक्षित बाहर निकाला गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी सेक्टर-69 स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर मनसुख की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब 5:40 बजे हुआ। मिट्टी के नीचे दबे एक अन्य मजदूर राजेश को साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मृतक मनसुख उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अधैया श्रीमऊ सोडी (आशापुरवा) का रहने वाला था। वह प्लॉट नंबर-856, सेक्टर-69 आईएमटी स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। घटना के समय मनसुख के साथ राजेश , सुनील और वर्मा शंकर भी साइट पर काम कर रहे थे। शिकायतकर्ता अंकित ने पुलिस को बताया कि निर्माणाधीन दीवार के पास काम के दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई। इससे मनसुख और राजेश मिट्टी के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद मजदूरों ने राजेश को बाहर निकाल लिया, लेकिन मनसुख को नहीं बचाया जा सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर ठेकेदार, सुपरवाइजर और आर्किटेक्ट के खिलाफ 18 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
बिना सुरक्षा उपकरण गहरी खुदाई में उतारे मजदूर
मजदूरों की आपत्ति को किया गया नजरअंदाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हादसे के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक मनसुख के साथी अंकित ने आरोप लगाया है कि मजदूरों ने पहले ही गहरी खुदाई वाले स्थान पर काम करने को लेकर खतरा जताया था, लेकिन उनकी आपत्ति को नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्लॉट नंबर-856 पर नई फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। वह वहीं रहकर मजदूरी करता है। उसके अनुसार 18 जून की शाम ठेकेदार, सुपरवाइजर और आर्किटेक्ट ने मनसुख, राजेश, सुनील और वर्मा शंकर को निर्माणाधीन दीवार के पास पैड लगाने के लिए भेजा था। शिकायत में कहा गया है कि मजदूरों ने अधिकारियों को बताया था कि बेसमेंट के लिए काफी गहरी खुदाई हो चुकी है और वहां मिट्टी धंसने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मालिक से बात कराने की मांग भी की थी। आरोप है कि इसके बावजूद मजदूरों को काम बंद करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें बिना किसी सुरक्षा किट, हेलमेट, बेल्ट या अन्य सुरक्षा उपकरण के काम पर लगा दिया गया।


अंकित के अनुसार काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और मनसुख व राजेश उसके नीचे दब गए। राजेश को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मनसुख की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और मजदूरों की चेतावनी को गंभीरता से लिया जाता तो हादसे को टाला जा सकता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर श्रम सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed