{"_id":"6aa44f202dbf0570df0f5d34","slug":"societies-to-spread-the-message-of-health-and-de-addiction-through-a-marathon-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79769-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मैराथन के जरिये स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देंगी सोसाइटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मैराथन के जरिये स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश देंगी सोसाइटियां
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला ग्राउंड में होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन को जनभागीदारी का रूप देने के लिए शहर की आरडब्ल्यूए और सोसाइटियां भी जुटेंगी। अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने शुक्रवार को सोसाइटी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं और परिवारों को मैराथन से जोड़ने का आह्वान किया।
एडीसी ने बताया कि मैराथन में 5, 10 और 21 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई हैं। 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन में देश-विदेश के धावकों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसका फ्लैग ऑफ करेंगे। मैराथन सूरजकुंड मेला ग्राउंड से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए यहीं समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सोसाइटियां मैराथन रूट पर धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए थीम आधारित सजावट, पोस्टर, संदेश और अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करें। इनके माध्यम से फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
अब तक 1,11,048 पंजीकरण हो चुके हैं
सोसाइटी प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और रूट पर धावकों के स्वागत की गतिविधियां आयोजित करने का आश्वासन दिया। एडीसी के अनुसार अब तक 1,11,048 पंजीकरण हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी फरीदाबाद हाफ मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार और डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रही।