फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slight improvement in industry's air

सुधरी उद्योग नगरी की हवा, एक्यूआई में गिरावट

Fri, 30 Oct 2020 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Slight improvement in industry's air
फरीदाबाद। वायु प्रदूषण के कारण लगातार खराब हो रही उद्योग नगरी की हवा में शुक्रवार को थोड़ी राहत रही। एक्यूआई 337 दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 था। दूषित हवा के कारण अस्पतालों में गले में खराश और आंखों में जलन के मरीजों की भीड़ ज्यादा होने लगी है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से प्रदूषण स्तर में लगातार बदलाव हो रहा है। 15 दिन से एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा चलते ही वायु में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषक कणों की स्थिरता खत्म हो जाती है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज होता है। वहीं, यदि हवा न चले तो यह कण स्थिर हो जाते हैं और वायु में प्रदूषकों का घनत्व बढ़ जाता है। यह बढ़ते एक्यूआई का एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को सेक्टर-30 के क्षेत्र में हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 380 रहा। सेक्टर-16 क्षेत्र में 345, सेक्टर-11 क्षेत्र में 324 और एनआईटी क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 रहा। बल्लभगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 358 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। पूर्वानुमान है कि कुछ दिन हवा चलेगी। हालांकि, प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार निगाह रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed