फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Skill development centers are shaping the future of the youth.

Faridabad News: युवाओं के भविष्य को संवार रहे कौशल विकास केंद्र

Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Skill development centers are shaping the future of the youth.
विश्व युवा कौशल दिवस
विज्ञापन

, 20 से अधिक केंद्रों में सैकड़ों युवा ले रहे प्रशिक्षण
सूरज कुमार
फरीदाबाद। आज के दौर में केवल डिग्री होना ही काफी नहीं है, बल्कि कौशल होना जरूरी है। इसी सोच के साथ जिले में चल रहे कौशल विकास केंद्र युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा देने में बेहद अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों में ट्रेनिंग लेकर युवा खुद को हुनरमंद बना रहे हैं। साथ ही संस्थान में जाकर अपने टैलेंट को साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हो रहे हैं।

रोजगार की जरूरतों को देखते हुए जिले के प्रमुख इलाकों में कौशल विकास केंद्र अहम भूमिका निभा रहे है। सेक्टर-16, एनआईटी, नीलम बाटा रोड और बल्लभगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस समय 20 से अधिक मुख्य कौशल विकास केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन सभी केंद्रों से वर्तमान में सैकड़ों युवा अलग-अलग क्षेत्रों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बदलाव ला रही हैं। भारत सरकार की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से युवाओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत युवाओं को कंप्यूटर कोर्सेज, डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन डिजाइनिंग और ऑटोमोबाइल जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि उन्हें कोर्स खत्म होते ही आसानी से नौकरी मिल सके।
विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा
शहर में संचालित कौशल विकास केंद्रों में तीन महीने का कोर्स कराया जाता है। प्रत्येक दिन तीन से चार घंटे की क्लास लगती है। इन शॉर्ट टर्म कोर्स में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक देखी जा रही है। जिले की बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए इन तीन महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास केंद्रों से सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार

जिले में चलाए जा रहे इन केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अब तक सैकड़ों युवाओं को डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एंट्री और अन्य प्रोफेशनल क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। तीन महीने के इन शॉर्ट-टर्म कोर्सेज को पूरा करने के बाद युवाओं का सीधा प्लेसमेंट हो रहा है। फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इन कुशल युवाओं की मांग लगातार बनी हुई है।
बातचीत

यहां तीन महीने के कोर्स में प्रैक्टिकल काम सिखाया जाता है। मैं फिलहाल कंप्यूटर की ट्रेनिंग ले रही हूं।-लक्ष्मी सिंह
ट्रेनिंग के दौरान अब मुझमें आत्मविश्वास आ गया है कि मैं किसी भी बड़े संस्थान में जाकर अपने कौशल को साबित कर सकती हूं।-मंजू
कंपनी में कुशल कामगार की जरूरत होती है। ऐसे में यहां से प्रशिक्षण लेकर जॉब पाना आसान हो जाएगा।-फैयाजा खान
यहां जॉब के पूरी तरह से तैयार किया जाता है। पढ़ाई के बाद सीधे जॉब नहीं मिल रही थी, लेकिन अब आत्मविश्वास बढ़ गया है।-आशीष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed