फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Six arrested for duping elderly man of Rs 1.24 crore under threat of money laundering

Faridabad News: मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर बुजुर्ग से 1.24 करोड़ की ठगी में छह धरे

Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for duping elderly man of Rs 1.24 crore under threat of money laundering
सभी आरोपी उत्तर प्रदेश से, अब तक 13 की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीबीआई अधिकारी बताकर गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का डर दिखाते हुए बुजुर्ग से 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रौनक पाल, राकेश पाल, शुभम राय, अमन दुबे, ओमकार और रणजीत के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश से हैं। इस मामले में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-85 निवासी वरिष्ठ नागरिक ने मामले में शिकायत दी थी। जिसके अनुसार 30 मार्च को उसके मोबाइल पर फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उसके नाम से बंगलुरू में बैंक खाता चल रहा है। उस खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी में हुआ है। गिरफ्तारी का डर दिखाकर उसे धनराशि जांच के लिए निर्धारित खातों में जमा करने को कहा गया। ठगों ने भारतीय रिजर्व बैंक, आयकर विभाग और सर्वोच्च न्यायालय की मोहर लगे फर्जी दस्तावेज भी भेजे। झांसे में आकर पीड़ित ने अप्रैल में अलग-अलग खातों में 1,24,45,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस मांगने पर सभी मोबाइल नंबर बंद मिले।
विज्ञापन

बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड के युवाओं के नाम पर खुलवाते थे खाते
जांच में सामने आया कि ओमकार और रणजीत बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ से युवाओं को बुलाकर उनके नाम पर फर्म के खाते खुलवाते थे और इन खातों को आगे साइबर ठगों को मुहैया कराते थे। अमन दुबे फर्म के लिए जगह और दस्तावेज तैयार करवाने का काम करता था। वहीं शुभम, राकेश और रौनक विदेश में बैठे साइबर ठगों के संपर्क में टेलीग्राम के माध्यम से रहते थे। तीनों अपने मोबाइल में ऐसे एप रखते थे, जिनसे ठग उनके मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लेते थे। ठगी के दौरान ओटीपी प्राप्त करने के लिए सिम मोबाइल में रखते और बाद में निकाल देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed