फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Situ demonstration in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में सीटू का प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Situ demonstration in support of farmer movement
फरीदाबाद। देश के किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद के कार्यकर्ता बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ पूंजीपतियों के हक में कानून लागू करने का आरोप लगाते हुए नीलम चौक तक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

सीटू के राज्य कमेटी के नेता सुरेंद्र मलिक और वीरेंद्र मालिक ने कहा कि ऐसा केंद्र की सरकार पूंजीपतियों को लाभ प्रदान करने के लिए कर रही है। इन कानूनों के लागू होने से खेती घाटे का सौदा हो जाएगी। इसके ठीक विपरीत कारपोरेट घरानों को मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर, झंडे और नारे लिखी हुई तख्तियां थी। प्रदर्शनकारी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने, किसानों पर हो रहे अत्याचार को बंद करो आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के खिलाफ अपनाई जा रही दमनकारी नीतियों से भारी नाराजगी है। शिव प्रसाद ने आंदोलनरत किसानों के ऊपर दिल्ली और हरियाणा की पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारें करने की निंदा की। उन्होंने बताया कि देश के अन्नदाता के साथ बीजेपी की सरकार अत्याचार कर रही हैं। इस अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। सीटू जिला कमेटी किसान आंदोलन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। गांव और कॉलोनियों में जाकर सभाएं की जाएंगी। सभी लोगों से आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान निरंतर पराशर, जिला सचिव लाल बाबू शर्मा, विजय झा, वीरेंद्र पाल, कामेश्वर ठाकुर, महेश द्विवेदी, सुधा पाल, हेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed