{"_id":"6a0b5f85c9c701d1ec02b088","slug":"siblings-killed-in-dumper-collision-newborn-injured-faridabad-news-c-1-1-noi1171-4296189-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, नवजात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, नवजात घायल
विज्ञापन
कुलेसरा में हुआ हादसा, ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
भाई के साथ फरीदाबाद स्थित मायके जा रही थी महिला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में रविवार शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि नवजात गंभीर रूप से घायल हो गई। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने परिजन की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैदपुरा निवासी सौरभ भाटी ने बताया कि उनकी पत्नी कोमल (36) नवजात बेटी और भाई कुणाल (18) के साथ बाइक से जा रही थीं। शाम करीब 6:15 बजे कुलेसरा पुलिस चौकी के सामने नो एंट्री में पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे कोमल और कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को पहले जिम्स फिर नोएडा सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया।
पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। महिला भाई के साथ फरीदाबाद स्थित मायके जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर फरार हो गया था। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों ने हेलमेट लगाया था या नहीं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मौत बनकर दौड़ रहे डंपर, नो एंट्री का खुलेआम उल्लंघन
ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों, खासकर डंपरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नो एंट्री के बावजूद शहर की व्यस्त सड़कों पर डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं। स्कूल, बाजार और रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार डंपर लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल के दिनों में डंपरों की चपेट में आकर कई लोग घायल हुए, जबकि कई की जान भी जा चुकी है। कई डंपर बिना फिटनेस के ही दौड़ रहे हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।