फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Showed strength in Kabaddi, Wrestling, Fencing and Badminton

Faridabad News: कबड्डी, कुश्ती, तलवारबाजी और बैडमिंटन में दिखाया दम

Thu, 21 Aug 2025 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Showed strength in Kabaddi, Wrestling, Fencing and Badminton
- अंडर 11 और 14 के विभिन्न खिलाड़ियों ने किया अगले दौर में प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर और मोहना के जागृति विद्या निकेतन सहित विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को हुए जिला स्तरीय कबड्डी, कुश्ती, तलवारबाजी और बैडमिंटन के मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया।
बात करें कुश्ती कि तो बालिकाओं के अंडर 14 से मोहना के जागृति विद्या निकेतन (जेवीएन) से 58 किग्रा में श्री ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर मोहना के ही सरस्वती विद्यालय की कनिका और तीसरे पर दिपांशी (जेवीएन) रहीं। अंडर 11 में प्लस 34 किग्रा में काव्या (सरस्वती विद्यालय) रहीं जबकि दूसरा स्थान सृष्टि राणा (एमरल्ड) को मिला।
विज्ञापन


अन्य खेलों में कबड्डी में बालकों के अंडर 14 मुकाबलों में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की टीम विजयी बनी जबकि दूसरा और तीसरा स्थान विद्या सागर कॉन्वेंट स्कूल और सेंट एंथनी स्कूल ने प्राप्त किया। अंडर 11 में भी कार्मेल कॉन्वेंट ने बाजी मारी जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर सेंट एंथनी और मॉर्डन स्कूल की टीमें रहीं। मुकाबले के बाद श्रेष्ठ तीन टीमों के खिलाड़ियों को सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान शिक्षक संतोष, गीता चौहान, रीता बढ़ाना, जयपाल और ब्रजेश नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के बाद अंडर 11 में कार्मेल कॉन्वेंट के कप्तान लक्ष्य भाटी ने कहा अच्छा लग रहा है जीतकर और प्रमाणपत्र पाकर। वहीं होमर्टन स्कूल के कप्तान आदित्य ने कहा बहुत खुश हूं, जीतकर अब जिले की टीम में जगह बनाने का प्रयास है। मॉर्डन स्कूल के कप्तान नीतेश ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा प्रमाणपत्र पाकर आने वाले मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन करुंगा।




बैडमिंटन में बालकों के अंडर 14 से डीपीएस 19 और एमवीएन 43 की टीमें पहले और दूसरे स्थान पर रहीं जबकि तीसरा स्थान एमआरआईएस को मिला। तलवारबाजी में अंडर 14 बालकों के ईपीईई, सेबर और फॉइल के मुकाबले खेले गए। इनमें ईपीईई में सार्थक (केजीवीएस) पहले पायदान पर रहे। दूसरा और तीसरा स्थान तन्मय शर्मा (डीपीएस 19) और मयन (केआरपीएस) ने प्राप्त किया। सेबर में भावेश (केजीवीएस) पहले स्थान पर रहे। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर लक्ष्य (सैनिक स्कूल) और सवल (केजीवीएस) रहे। फॉइल में उज्ज्वल (होमर्टन) विजयी रहे। दूसरे पर तन्मय रहे वहीं तीसरा स्थान निर्मित (आइकर) को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed