फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shaheed Nahar Singh Stadium will be constructed afresh by demolishing the South Stand.

Faridabad News: साउथ स्टैंड तोड़कर नए सिरे से तैयार होगा शहीद नाहर सिंह स्टेडियम

Sun, 20 Oct 2024 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Nahar Singh Stadium will be constructed afresh by demolishing the South Stand.
चुनाव से पूर्व नायब सैनी सरकार ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 292 करोड़ का जारी किया था बजट
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स ट्रैक बनेगा
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए अब नए सिरे से होंगे टेंडर, टेंडर होने के बाद ढाई वर्ष में बनेगा पूरा कांप्लेक्स
संदीप वर्मा
फरीदाबाद। वर्ष 2027 में फरीदाबाद के शहीद राजा नाहर सिंह स्टेडियम में एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले देखने को मिल सकेंगे। पूर्व में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के पहले फेज में करीब 30 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ था, फिर साउथ स्टैंड में आई तकनीकी अड़चनों से ढाई वर्ष पहले काम रोकना पड़ा। चुनाव पूर्व दोबारा बनी डीपीआर में स्टेडियम के साथ पूरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए सरकार से बजट और मंजूरी मिली हुई है। आचार संहिता हटने के बाद अब एफएमडीए नए सिरे से निविदा (टेंडर) जारी कर इसका निर्माण कार्य पूरा करेगी। इसके बाद साउथ स्टैंड तोड़कर नए सिरे से शहीद नाहर सिंह स्टेडियम तैयार किया जाएगा।

शहीद राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का पिछले ढाई वर्ष से रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) नवंबर माह के शुरू में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। चुनाव से पूर्व नायब सिंह सैनी सरकार ने अपनी अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी थी। बाद में हरियाणा सरकार की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए 292 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। पूर्व में परियोजना नगर निगम के पास थी लेकिन सरकार ने बाद में इसे फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया था।
विज्ञापन


पूर्व में इस परियोजना पर लागत 123 करोड़ रुपये रखी गई थी। बाद में इसे अपग्रेड कर पूरे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का कार्य इसमें जोड़कर इसकी लागत 292 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसको नए सिरे से निर्माण में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अंदर 25 हजार लोगों के बैठने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल स्टेडियम, एथलेटिक्स ट्रैक, लॉन टेनिस ग्राउंड के अलावा इंडोर खेलों में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बहुउद्देशीय हॉल समेत अन्य सभी खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई सरकार के गठन के बाद एफएमडीए नवंबर के मध्य तक टेंडर निकालकर कंपनियों को आमंत्रित करेगी। लगभग एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य शुरू होने के लगभग ढाई वर्ष में (2027 के मध्य तक) स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार कर इसमें मुकाबले शुरू किए जा सकते हैं।
---
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने वाला इकलौता स्टेडियम है नाहर सिंह
हरियाणा में एनआईटी स्थित शहीद राजा नाहर सिंह स्टेडियम ही है जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले हुए हैं। यह स्टेडियम आठ अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों का गवाह रहा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा नाहर सिंह के नाम पर 1981 में एनआईटी में स्टेडियम की स्थापना की गई थी। तब इसकी दर्शक क्षमता 16 हजार थी। अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह स्टेडियम में पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जनवरी 1988 को भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। अंतिम मैच 31 मार्च 2006 को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया था। बाद में मानकों के अनुरूप स्टेडियम अपग्रेड नहीं हुआ तो मैच होने बंद हो गए। करीब 9 वर्ष पहले साल 2015 में पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 123 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। इसे 2020 तक अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बनकर तैयार होना था।
---
आईटीआई से सैंपल फेल होने पर रोका गया था निर्माण कार्य
स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग ढाई वर्ष से ठप पड़ा है। पूर्व में 125 करोड़ की योजना के पहले फेज में साउथ स्टैंड को मरम्मत कर इसकी दर्शक क्षमता बढ़ाई जानी थी। इस दौरान आईआईटी के इंजीनियरों से कराई गई सैंपल टेस्टिंग में फेल होने के बाद इसका निर्माण रोक दिया गया। अब साउथ स्टैंड तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।


यह होगी स्टेडियम की खासियत
-तैयार होने के बाद स्टेडियम में डे-नाइट मैच हो सकेंगे। तीन खंड की दीर्घा वाले इस स्टेडियम में एक समय में 25 हजार दर्शक एक साथ मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
-वीआईपी/कारपोरेट के लिए ईस्ट स्टैंड और वेस्ट स्टैंड में 50 व्यक्ति क्षमता के 18-18 बॉक्स होंगे। इनके लिए 440 वर्गमीटर का बैंक्वेट/लाउंज भी होगा। इसमें पांच सितारा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


-मीडिया के लिए नार्थ ब्लॉक में 200 वर्ग मीटर क्षेत्र आरक्षित रहेगा। इस ब्लॉक में वीआईपी और कॉरपोरेट व्यक्तियों के लिए 540 सीटें आरक्षित होंगी।

-ईस्ट स्टैंड, वेस्ट स्टैंड के तीनों खंडों में आम दर्शकों के बैठने के लिए सीटें लगाई जाएंगी।

-स्टेडियम की दर्शक दीर्घा पूर्ण रूप से ढंकी होगी। स्टेडियम में वीआईपी पार्किंग के साथ दस हजार वाहन पार्किंग का स्पेस उपलब्ध होगा।
---
जल्द नए सिरे से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
स्टेडियम के लिए सरकार ने 2024 के अंतरिम बजट में 292 करोड़ की राशि जारी की थी। अब सरकार से हरी झंडी के बाद जल्द ही नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कार्य शुरू होने के बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को ढाई वर्ष में तैयार कर लिया जाएगा। -रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed