फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sewerage system will be built in village Sihi at a cost of Rs 3 crore.

Faridabad News: 3 करोड़ की लागत से बनेगा गांव सिही में सीवरेज सिस्टम

Tue, 28 May 2024 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sewerage system will be built in village Sihi at a cost of Rs 3 crore.
- पानी को डायवर्ट करने के लिए खोदा गया गड्ढा, भरे जा रहे मिट्टी के बोरे
विज्ञापन

हेमलता रावत

बल्लभगढ़। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से सेक्टर-तीन तिगांव चौक से गांव सिही तक 800 मीटर का सीवरेज सिस्टम (सीमेंट डिस्पोजल) बनाया जाएगा। यह कार्य करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस कार्य को शुरू करने से पहले एफएमडीए की ओर से डिस्पोजल के पानी को डायवर्ट करने के लिए गड्ढा खोद दिया गया है। अब पानी को रोकने के लिए मिट्टी के बोरों को भरने का कार्य शुरू किया गया है। कट्टे भरने के बाद पानी को रोककर डायवर्ट कर दिया जाएगा। पानी को रोकने के बाद सीमेंट से डिस्पोजल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अब नहीं गिरेगा कोई लावारिस जानवर
सेक्टर-तीन आरडब्ल्यूए के सचिव रतन लाल ने बताया कि पहले वाला डिस्पोजल जर्जर हो चुका है। उस डिस्पोजल के पास कूड़े का ढेर लगा होने की वजह से लावारिस जानवरों का तांता लगा रहता है। पुरानी लाइन ऊपर से खुली होने की वजह से कई बार लावारिस पशु भी इसके अंदर गिर जाते हैं और मौत हो जाती हैं। वहीं, इसके आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जो नया सीमेंट डिस्पोजल बनाया जा रहा है उसको ऊपर से बंद किया जाएगा। इससे किसी लावारिस जानवर के गिरने का डर भी नहीं रहेगा और ना ही लोगों को बदबू का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मिट्टी के कट्टे भरने के बाद पानी को रोककर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद जर्जर डिस्पोजल को तोड़कर नया सीमेंट डिस्पोजल बनाने के कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। - विकास, कनिष्ठ अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed