फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven thousand seats will be admitted

यूजी की सात हजार सीटों पर दाखिले होंगे

Mon, 09 Aug 2021 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand seats will be admitted
फरीदाबाद। स्नातक (यूजी) के कोर्स में दाखिले कभी भी शुरू हो सकते हैं। जिला स्तर पर कुल सात हजार सीटों पर आवेदन होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय (डीएचई) की ओर से संभावित शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें दाखिले के लिए 12 अगस्त से पोर्टल शुुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

संभावित शेड्यूल को देखते हुए निदेशालय ने दो दिन मॉक ड्रिल का रखा है। इसे कॉलेज अपने स्तर पर परखेंगे कि दाखिला पोर्टल पर कोई गड़बड़ तो नहीं। मंगलवार तक सभी कॉलेज अपनी फाइनल रिपोर्ट देकर पोर्टल प्रोसेस की पुष्टि करेंगे। सोमवार को सभी कॉलेज मॉक ड्रिल कर दाखिला पोर्टल की जांच में जुटे रहे। कॉलेजों में अपने स्तर पर पोर्टल के जरिए आवेदन किए गए। यह आवेदन केवल ट्रायल में शामिल रहेंगे। कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया को अंतिम करने के लिए कोर्स, फीस व सीटों की डिटेल भी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। विभिन्न कोर्स के विषय कॉम्बिनेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें मानविकी, वाणिज्य व विज्ञान संबंधित एक दर्जन से ज्यादा कोर्स का बोलबाला है। इन यूजी कोर्स का कॉम्बिनेशन के साथ करीब सात हजार सीट हैं। सभी सीटों पर आवेदन हर वर्ष की तरह ऑनलाइन होना है।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के लिए दौड़ ज्यादा
जिला स्तर पर कॉलेज दाखिले के लिए तीन सहायता प्राप्त कॉलेजों के मुकाबले सात राजकीय कॉलेजों में आवेदन का रुझान ज्यादा रहता है। इसमें वाणिज्य व बीएससी के दाखिलों की मारामारी रहती है। वहीं, निजी व सरकारी कॉलेज के फीस ढांचे में भी दस से 15 गुना का अंतर रहता है। ऐसे में युवाओं का प्रयास रहता है कि सरकारी कॉलेज में दाखिले का अवसर मिले। नए खोले गए कॉलेजों के मुकाबले भी छात्रों का रुझान पूर्व में चले आ रहे कॉलेजों में ज्यादा है। ऐसे में दस में से तीन राजकीय कॉलेज और तीन सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिला का दबाव ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट, फीस व कोर्स की डिटेल पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं। मंगलवार तक यह प्रक्रिया चलेगी। आवेदन पोर्टल पर ट्रायल के तहत जांच भी जारी है। फिलहाल जारी शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
- डॉ. सुनिधि चौहान, प्राचार्या, राजकीय महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed