{"_id":"649073d6872d6b1f6f007e88","slug":"seriously-implement-the-state-action-plan-for-de-addiction-commissioner-of-police-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7208-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति के लिए स्टेट एक्शन प्लान गंभीरता से लागू करें : पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति के लिए स्टेट एक्शन प्लान गंभीरता से लागू करें : पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
नशा मुक्ति के लिए स्टेट एक्शन प्लान गंभीरता से लागू करें : पुलिस आयुक्त अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सोमवार को लघु सचिवालय में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर स्टेट एक्शन प्लान की मीटिंग को संबोधित किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि नशा मुक्ति के खिलाफ मिलकर अभियान चलाना है। लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों व वार्डों में जागरूकता अभियान चलाना है और नशा बेचने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी है। उन्होंने कहा कि स्टेट एक्शन प्लान को गंभीरता से लागू करना होगा।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नशा रोको अभियान चलाया गया है। 26 जून को यूएन दिवस के अवसर पर हमें इस अभियान को और अधिक तेज करना है। उन्होंने कहा कि डीसीपी, एसडीएम, एसीपी, तहसीलदार व अन्य अधिकारी गांवों व वार्डों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करें। पूरे जिले में यह पता करें कि नशे के अधिक मामले कहां से सामने आ रहे हैं। नशा मुक्ति केंद्रों में जाकर यह रिपोर्ट करें कि लोग अधिक नशा किस नशीले पदार्थ से कर रहे हैं और उनके सोर्स क्या हैं? उन्होंने कहा कि जिले में सभी केमिस्टों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। ऐसे में सभी नए व पुराने केमिस्टों की दुकानों पर समय सीमा निर्धारित कर कैमरे लगवाएं। आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि जैसे ही स्कूल खुलते हैं, उसी समय धाकड़ कार्यक्रम को गंभीरता से लागू करें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, डीसीपी पूजा वशिष्ठ, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी बल्लभगढ़ मनीष सहगल, एसीपी बड़खल अभिमन्यू, एसीपी राजीव, तहसीलदार बल्लभगढ़ भूमिका लांबा, जिला ड्रग कंट्रोलर, डीडीए सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।