फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Self-help group stalls became the center of attraction.

Faridabad News: स्वयं सहायता समूहों की स्टॉल बनी आकर्षण का केंद्र

Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Self-help group stalls became the center of attraction.
हिमाचली टोपी, हरियाणा के कपड़े के बैग व झारखंड की क्रॉकरी ने खींचा ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड शिल्प महोत्सव में नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए समूहों ने मेले में अपने हस्तनिर्मित उत्पादों और पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया है, जिससे ग्रामीण शिल्प को पहचान मिल रही है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन विभाग मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित मेले में नाबार्ड के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं और कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक मंच मिला है। इन स्टॉलों पर घर सजावट की वस्तुएं, हस्तनिर्मित वस्त्र, पारंपरिक आभूषण, प्राकृतिक रंगों से बने उत्पाद, क्रॉकरी, कपड़े के बैग और विविध हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जा रहे हैं। हिमाचल की पारंपरिक टोपी, उत्तर प्रदेश व बिहार की सजावटी वस्तुएं, झारखंड के जनजातीय शिल्प और हरियाणा के कपड़े के बैग विशेष रूप से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्टॉल संचालकों के अनुसार सूरजकुंड मेला ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने और पारंपरिक शिल्प को संरक्षित करने का प्रभावी मंच है। स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उत्पादों की बिक्री के साथ पर्यटकों को उनके निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी भी दे रहे हैं, जिससे ग्रामीण संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। मेले में आए पर्यटक उत्पादों की गुणवत्ता और कारीगरी से प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। नाबार्ड का उद्देश्य इन समूहों को बाजार उपलब्ध कराकर आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed